साइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

100 अपराधी पकड़े, 14 करोड़ लौटवाए

इंदौर: देशभर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध पर इंदौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पिछले एक साल में क्राईम ब्रांच ने 100 से अधिक साइबर ठगों को गिरफ्तार कर 14 करोड़ रुपए की ठगी गई राशि पीड़ितों को वापस दिलवाई है. इस साल के पहले तीन महीनों में भी 2 करोड़ से ज्यादा की राशि लौटाई गई है.
एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया के अनुसार साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जन-जागरूकता है.

इसी उद्देश्य से पुलिस ने अब तक 600 से अधिक साइबर पाठशालाएं आयोजित कर हजारों लोगों को जागरूक किया है. उन्होंने बताया कि अधिकांश गिरफ्तार ठग बैंक खातों को किराए पर देने वाले होते हैं, जबकि मुख्य आरोपी विदेशों में बैठकर फ्रॉड, गैमिंग ऐप, डिजिटल अरेस्ट और शेयर ट्रेडिंग जैसे माध्यमों से लोगों को ठगते हैं. ये साइबर ठग मुख्य रूप से सिंगापुर, दुबई, मलेशिया, पाकिस्तान और चीन जैसे देशों में सक्रिय हैं और क्रिप्टो करेंसी के जरिए धन विदेश भेजा जा रहा है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बैठे इन आरोपियों तक पहुंचना चुनौती बना हुआ है, लेकिन पुलिस की लगातार कोशिशें जारी हैं.

Next Post

बहला फुसलाकर युवती को ले गई महिला

Mon Apr 21 , 2025
गुमशुदगी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत मनमोहन नगर में एक महिला बहला फुसलाकर युवती को अपने साथ ले गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मनमोहन नगर में रहने वाले रिश्तेदार के यहां बरगुवां में रहने वाली महिला पहुुंंची […]

You May Like