विशेष परिस्थितियों में हुई तेजस दुर्घटना, जांच एजेंसियों का सहयोग करेंगे: एच ए एल

नयी दिल्ली, 24 नवंबर (वार्ता) स्वदेशी लड़ाकू विमान बनाने वाले रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एच ए एल) ने दुबई एयर शो के दौरान तेजस विमान की दुर्घटना के बाद अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया में कहा है कि यह दुर्घटना विशेष परिस्थितियों में हुई है और उपक्रम घटना की जांच कर रही एजेंसियों को हर संभव सहयोग कर रहा है। एच ए एल ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान हाल ही में हुई दुर्घटना अपने आप में अलग तरह घटना है जो विशेष परिस्थितियों की वजह से हुई है।
एच ए एल ने कहा है कि उपक्रम जांच करने वाली एजेंसियों को पूरा समर्थन और सहयोग दे रहा है। वह सभी हितधारकों को किसी भी ज़रूरी गतिविधि के बारे में जानकारी देता रहेगा।
सार्वजनिक उपक्रम ने कहा है कि वह सभी को भरोसा दिलाना चाहता है कि उसके बिज़नेस ऑपरेशन, वित्तीय प्रदर्शन या भविष्य की डिलीवरी पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि भारतीय वायु सेना का एक तेजस विमान शुक्रवार को दुबई एयर शो में हवाई करतब दिखाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के एक पायलट की मौत हो गई थी।

Next Post

वियतजेट का भारतीय यात्रियों के लिए मूल किराये में 100 प्रतिशत तक छूट का ऑफर

Mon Nov 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 नवंबर (वार्ता) वियतनाम की विमान सेवा कंपनी वियतजेट ने भारतीय यात्रियों के लिए “थैंक योरसेल्फ विद फेस्टिव फ्लाइट्स – लेट्स वियतजेट” की घोषणा की है जिसके तहत टिकट बुकिंग पर मूल किराये में 100 प्रतिशत तक छूट की पेशकश की गयी है। ऑफर के तहत 05 जनवरी […]

You May Like