शिवपुरी में गंदे पानी का खतरा, शुरुआती सप्लाई पीने योग्य नहीं, नगर पालिका ने किया आगाह

शिवपुरी: शहर के नागरिकों के लिए नगर पालिका परिषद ने गंभीर चेतावनी जारी की है। मड़ीखेड़ा डैम आधारित मुख्य पाइप लाइन में ग्वालियर बायपास क्षेत्र पर लीकेज होने और पाइप लाइन परिवर्तन के चलते बीते दिनों से टंकियों और संपवेलों से जलप्रदाय बाधित रहा। अब तकनीकी सुधार के बाद जलप्रदाय शीघ्र बहाल किया जा रहा है लेकिन इसके साथ ही एक बड़ा खतरा भी सामने आया है, जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि सप्लाई बाधित रहने की अवधि में पाइप लाइनों में पुराना और ठहरा हुआ पानी जमा हो गया है। जैसे ही जलप्रदाय शुरू होगा, शुरुआती पानी की गुणवत्ता संदिग्ध हो सकती है। यह पानी सीधे पीने योग्य नहीं है। यदि नागरिक लापरवाही बरतते हैं, तो डायरिया, उल्टी-दस्त, पेट दर्द और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। पहले से ही सर्दी और मौसमी बीमारियों से जूझ रहे शहर के लिए यह स्थिति और गंभीर हो सकती है।

नगर पालिका परिषद शिवपुरी ने सभी जल उपभोक्ताओं से अपील की है कि प्रारंभिक जलप्रदाय को पेयजल के रूप में उपयोग न करें। पानी को कुछ समय तक बहने दें, टंकियों की सफाई करें और आवश्यक हो तो पानी उबालकर ही इस्तेमाल करें। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी है।

Next Post

अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, हुई मौत

Sat Jan 3 , 2026
भिंड: आलमपुर बिजली घर के पास अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम नाजिम खान है। वह खोड़न मोहल्ला आलमपुर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लहार अस्पताल भेज […]

You May Like