
श्योपुर। नगर पालिका के पीछे रहने वाले 27 वर्षीय सौरभ गौड़ की आज गुरुवार दोपहर मौत हो गई। सौरभ दो दिन पहले ही बेंगलुरु से श्योपुर लौटा था। वह वहां ठेकेदारी का काम करता था और छुट्टियों में घर आया हुआ था। सौरभ को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन उन्हें निजी वाहन से अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सौरभ की अचानक मौत की खबर सुनते ही श्योपुर में शोक छा गया। परिचित, रिश्तेदार और पड़ोसी उनके घर पहुंचने लगे। लोग सौरभ के सौम्य स्वभाव और अच्छे व्यवहार को याद कर रहे हैं।
