दुर्घटना में दो की मौत,पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण 

रतलाम। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पलसोडी में 8 लेन रोड पर एक डंपर चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे आ रहे कार चालक वाहन संतुलन नहीं बना पाया और डंपर से जा टकराया। इस हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई थी, जबकि बेटी और पिता गंभीर घायल हो गए थे। पुलिस ने 6 दिन बाद किया प्रकरण दर्ज। जानकारी के अनुसार शिवगढ़ ब्रिज के नीचे 8 लाइन रोड ग्राम पलसोडी मं 14 जून दुर्घटना हो गई थी। इस दुर्घनटना में नोएडा निवासी ध्युमन पिता शरद दुबे, पत्नी पायल उर्फ पृथा, बेटे अथर्व और बेटी कामाक्षी के साथ धार्मिक यात्रा कर मित्र निवासी रोड अपने माता-पिता से मिलने आ रहे थे। उसी दौरान 8 लेन पर दुर्घटना हो गई थी। इस दुर्घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर ले जाया गया था, जहां अगले दिन पायल और अथर्व की मौत हो गई थी। जबकि गंभीर घायल ध्युमन और कामाक्षी का इलाज चल रहा है।

Next Post

डिप्रेशन में छात्रा ने खाई सल्फास,मौत

Fri Jun 20 , 2025
रतलाम/नामली। नामली के समीपस्थ गांव पंचेड़ की रहने वाली छात्रा पूजा ने बीती शाम सल्फास की गोली खाली। हायर सेकेंडरी की परीक्षा में कम अंक आने के बाद से डिप्रेशन में थी। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया […]

You May Like