
सीहोर. विधायक सुदेश राय निपानिया कला शासकीय माध्यमिक स्कूल पहुंचे. विधायक सीधे कक्षा मेें पहुंचे और ब’चों से सवाल जबाव कर उनकी बौद्धिक योग्यता का परीक्षण किया.
उन्होंने ब’चों से अनेक सवाल जबाव किए और सरकार के द्वारा छात्र छात्राओं को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की. विधायक श्री राय ने स्कूल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को लेकर स्कूल की प्राधानाध्यपिका वर्षा नायक की कार्यशैली और शिक्षण कार्य की प्रशंसा कर ब’चों के सामान्य ज्ञान की भी सराहना व्यक्त की. शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित छात्र-छात्राओं ने विधायक सुदेश राय का स्वागत किया. साथ ही स्कूल परिसर में एक पौधा मां के नाम लगाया.
