शीतला माता के प्राकट्य उत्सव पर निकली दिव्य रथ यात्रा

दतिया। इंदरगढ़ नगर में शीतला माता का 86वा प्रकट उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नगर में दिव्य रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा शीतला माता से प्रारंभ होकर गायत्री मंदिर बावरी सरकार मंदिर मेंन बाजार माता मंदिर पर संपन्न हुई। नगर वासियों द्वारा जगह-जगह स्वागत द्वार लगाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं लंगर लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।

मुस्लिम समुदाय ने भाईचारा दिखाते हुए जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप अग्रवाल, सेवड़ा एसडीओपी अजय चानना, एसडीएम अशोक अवस्थी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामकिंकर सिंह गुर्जर सहित कांग्रेस बीजेपी बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद एवं हिंदू अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग रथ यात्रा में सम्मिलित रहे।

Next Post

जनसुनवाई में आये 147 आवेदन

Tue Jul 15 , 2025
जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज अपर कलेक्‍टर नाथूराम गोंड और अन्‍य अधिकारियों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 147 आवेदन दिये। जिसमें 115 नये आवेदन हैं तथा 32 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे। जनसुनवाई […]

You May Like