जकार्ता, 27 अक्टूबर (वार्ता) इंडोनेशिया के पूर्वी कालीमंतन प्रांत में एक नाव के डूबने से छह लोग लापता हो गए हैं।
इंडोनेशिया की सरकारी समाचार एजेंसी अंतरा के अनुसार रविवार को केएम मीना मैरिटिम 148 नाव बेराउ जिले के तालीसायन जलक्षेत्र में खराब मौसम के कारण डूब गई। इस नाव पर कुल 14 लोग सवार थे, जिसमें से आठ लोगों को बचाव दल ने बचा लिया है, लेकिन अभी भी छह लोग लापता है। संयुक्त बचाव दल अभी भी लापता लोगों की तलाशी कर रहा है।
इंडोनेशिया 17,000 से अधिक द्वीपों वाला एक द्वीपसमूह है, जहाँ नावों का उपयोग परिवहन के लिए प्रमुखता से किया जाता है, लेकिन सुरक्षा मानकों की कमी के कारण अक्सर समुद्री दुर्घटनाएँ हो जाती हैं।
Next Post
गणेशपुरा हत्याकांड: पुलिस का एक्शन तेज, मुख्य आरोपी हुकुम सिंह गिरफ्तार
Mon Oct 27 , 2025
गुना। जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुरा में रविवार को जमीन विवाद को लेकर हुई बर्बर मारपीट और हत्या के मामले में अब पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने इस घटना में शामिल एक मुख्य आरोपी हुकुम सिंह नागर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि […]

You May Like
-
11 months ago
एस20 की नीलामी में एंडरसन और शाकिब उपलब्ध
-
9 months ago
आईपीपीबी ने ईपीएफओ के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया
-
9 months ago
इंटरसिटी ट्रेन से युवक का पैर कटा, परिजनों की तलाश
-
7 months ago
एसिड पीने वाली महिला की हुई मौत
