केन्द्रीय विद्यालय, विस्डम वैली स्कूल बसों की जांच

जबलपुर: छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, सड़क दुर्घटनओं में कमी लाये जाने एवं शहर की याातायात व्यवस्था सुचारू रूप संचालन के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग कर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में केन्द्रीय विद्यालय 01, विस्डम वैली स्कूल कटंगा में स्कूली बच्चों को लाने ले जाने में स्कूली वाहनों की चैंकिग की गई। ऐसे वाहन जिनमें आवश्यक सामग्री का न होना तथा मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन पाया गया उनके विरुद्ध कार्यवाही की गई।

साथ ही स्कूल प्रबंधन एवं वाहन मालिकों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्कूली वाहनों के संबंध में जारी गाइड लाईन से अवगत करते हुए बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन के अनुसार स्कूली बसों में सेफ्टी उपकरण होना आवश्यक है, स्कूल बस पीले रंग में हो ,बस में जी.पी.एस.,सी.सी.टी.व्ही. कैमरा, स्पीड गवर्नर, प्राथमिक उपचार बाक्स ,अग्नि शमन यंत्र की सुविधा, स्कूली वाहन पर स्कूल का नाम तथा दूरभाष क्रमांक अंकित करने की जानकारी दी गई।

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात पल्लवी शुक्ला के निर्देशन में एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष शुक्ला, संगीता डामोर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात घमापुर इंद्रा ठाकुर, थाना प्रभारी यातायात गढ़ा हरिकिशन आटनेरे के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में संचालित स्कूली वाहनों की चैंकिग की जा रही है।

Next Post

जान बचाकर दौड़े युवक का पीछा कर मारा चाकू

Tue Jul 15 , 2025
जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत खेरमाई मंदिर के पास पूर्व में हुए विवाद को लेकर बदमाश एक युवक से उलझ गए। चाकू दिखाकर धमकाने लगे युवक जान बचाकर भागा तो पीछा कर उसे पकड़ लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक दीपक […]

You May Like