सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग ने तोड़ा दम

जबलपुर। पाटन-तेंदूखेड़ा मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग ने घर में दम तोड़ दिया। पाटन पुलिस ने बताया कि चौधरी मोहल्ला निवासी नन्हे भाई काछी (70) बीते 23 अप्रैल को बबेले पैलेस के सामने सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल पाटन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया।

मृतक के पोते शुभम काछी ने पुलिस को बताया कि मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी थी, जिसके बाद 24 अप्रैल को वे उन्हें घर ले आए। कल दोपहर करीब 1 बजे खाना खाने के बाद नन्हे भाई सोने चले गए थे, लेकिन शाम 4 बजे जब परिजनों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, तो वे बेसुध मिले। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Next Post

मदर डेयरी ने 30 से अधिक नये उत्पाद पेश करने की घोषणा की

Tue Apr 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (वार्ता) मदर डेयरी ने इस बार गर्मी के सीजन में 30 से अधिक नये उत्पाद बाजार में उतारने की मंगलवार को घोषणा की और कहा कि इससे उससे प्रमुख श्रेणियों में कारोबार 30 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया […]

You May Like