लंका प्रीमियर लीग 2025 नवंबर-दिसंबर में वापसी करेगी

कोलंबो, 04 अक्टूबर (वार्ता) लंका प्रीमियर लीग का छठा संस्करण 27 नवंबर से 23 दिसंबर, 2025 तक चलेगा, जो टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे लंबा और सबसे प्रतिस्पर्धी सीजन होगा।

27 दिनों तक लगातार क्रिकेट खेलने वाली यह लीग पांचों फ्रेंचाइजियों के बीच प्रतिद्वंद्विता को और तेज करेगी और साथ ही खिलाड़ियों को टी20 एक्शन का बेहतर अनुभव भी प्रदान करेगी। इस साल का संस्करण 2026 क्रिकेट विश्व कप से पहले भी एक महत्वपूर्ण तैयारी होगी, जिससे यह लीग की शुरुआत से लेकर अब तक की यात्रा के सबसे महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक बन जाएगा।

इस संस्करण में कुल 24 मैच होंगे, जिनमें 20 लीग मैच और 4 नॉकआउट मैच शामिल हैं, जो तीन प्रमुख स्थानों – आर. प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो; पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी; और रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दांबुला में खेले जाएंगे।

 

Next Post

फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस: मनीष और वैष्णवी ने एकल खिताब जीते

Sat Oct 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 अक्टूबर (वार्ता) तमिलनाडु के मनीष सुरेशकुमार और महाराष्ट्र की वैष्णवी अदकर ने शनिवार को नई दिल्ली के डीएलटीए कॉम्प्लेक्स में 30वीं फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्रमशः पुरुष और महिला एकल खिताब जीत लिए। पुरुष एकल फाइनल में, मनीष सुरेशकुमार […]

You May Like