बरगी डैम क्रूज हादसा: दिग्विजय  ने जताया दुख, मजिस्ट्रेट जांच और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि यह हादसा बेहद पीड़ादायक है और इसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

दिग्विजय सिंह ने प्रशासन से अपील की कि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जाए और लापता लोगों को सुरक्षित निकालने के हर संभव प्रयास किए जाएं। साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश देने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्रूज के ठेकेदार के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Next Post

मासूम से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हटा थाना क्षेत्र में हुई थी घटना

Thu Apr 30 , 2026
हटा/दमोह. जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत 11 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है.बुधवार रात पीड़ित ने परिजनों के साथ हटा थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई.पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर […]

You May Like