मडियादो/दमोह:मडियादो थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरइया मार्ग पर कल्कुआ के पास रविवार शाम सड़क हादसा में लगभग एक दर्जन सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना के बाद थाना प्रभारी शिवांगी गर्ग, प्रआ बिपिन, आ.अंकित सहित मडियादो पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को स्वास्थ्य सेवा 108 और पुलिस वाहन मडियादो से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मडियादो लाया गया.
वहीं कुछ घायलों को हटा ले जाया गया. घायलों में गंभीर रूप से घायल मुन्नी बाई आदिवासी ने बताया कि वह वर्धा क्षेत्र अंतर्गत इमलिया से घोघरा जा रहे थे.अन्य घायलों ने बताया वाहन क्रासिंग के दौरान तीन पहिया ऑटो पलट गया.
बता दे बिना नंबर का तीन पहिया ऑटो वर्धा गांव का बताया जा रहा था, जिसमें क्षमता से अधिक लोग सवार थे.ऑटो पलटने से सुखनंदी आदिवासी, धीरज आदिवासी, काशी आदिवासी, नंदू आदिवासी, हल्की बहु, बबीता आदिवासी, रावरानी, हल्की पति परमू , सहित अन्य कुछ महिलाएं थी जो घायल हुई. वहीं मडियादो पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. थाना प्रभारी शिवांगी गर्ग ने बताया कि घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है,जांच जारी है.
