विधायक प्रतिनिधि बनकर अवैध हूटर लगाये घूम रहे स्कॉर्पियो चालक पर जुर्माना

ग्वालियर। पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बिजौली थाना प्रभारी ने विधायक प्रतिनिधि बनकर अवैध हूटर लगाये घूम रहे सेवढ़ा के स्कॉर्पियो चालक पर कार्यवाही की। पुलिस ने हूटर निकालकर जप्त किया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना किया।

ग्वालियर पुलिस ने वाहन चालकों को स्पष्ट संदेश दिया है कि गाड़ी पर अवैध हूटर लगाकर घूमेंगे तो पुलिस नहीं छोड़ेगी।

वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाकर वाहन चालकों को हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट बांधने, शराब पीकर वाहन न चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं बिना बीमा वाहन न चलाने जैसे नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है तथा ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक, मिनी ट्रक आदि में पीछे की ओर रेडियम टेप लगाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा अवैध हूटर लगे वाहनों को भी चेक किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक हूटर लगी स्कॉर्पियो को रोका गया और हूटर लगाने के संबंध मेें बैध दस्तावेज मांगने पर उसने स्वयं को सेवढ़ा विधायक का प्रतिनिधि बताकर हूटर लगाना बताया गया। स्कॉर्पियो कार चालक राम लखन सिंह चौहान निवासी सेवढ़ा जिला दतिया द्वारा अवैध रूप से हूटर लगाने के फलरूवरूप पुलिस द्वारा अवैध हूटर को निकालकर जप्त किया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना किया गया।

Next Post

संभाग के चार जिलों को मिले नए जिलाध्यक्ष, ग्वालियर अभी होल्ड पर

Mon Jan 13 , 2025
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में अपनी पार्टी के जिलाध्यक्ष की घोषणा शुरू कर दी है। उज्जैन और विदिशा के बाद अभी अभी आलोक तिवारी को अशोक नगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। शिवपुरी, श्योपुर और गुना में भी नए जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं। श्योपुर में शशांक […]

You May Like