जमानी गांव: नदी का पुल क्षतिग्रस्त, दो दर्जन गांवों का संपर्क टूटा

इटारसी-आज शाम से ग्राम जमानी गणेश मंदिर के समीप नदी के पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद कर दिया है।पीडब्ल्यूडी विभाग एवं पुल का निर्माण करने वाले ठेकेदार ने पुल को बंद कराया है।गुरुवार को पानी खुलने के बाद पुल का मरम्मत कार्य ठेकेदार द्वारा कराया जायेगा।इस कार्य मे लगभग 2 से तीन दिन भी लग सकते है।पुल बंद होने के कारण करीब दो दर्जन से अधिक गांवो का सम्पर्क इटारसी सहित अन्य स्थानों पर पहुँचने के लिये टूट गया है।राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुये पथरौटा थाना प्रभारी ने पुलिस बल भी पुल के पास तैनात किया है।इस सबंध में जमानी गांव के निवासी हेमंत दुबे ने बताया कि पुल नीचे से पोल हो गया है।अधिक बारिश होने से यह स्थित उतपन्न हुई है।प्रशासन को जल्द से जल्द इस पुल का मरम्मत कार्य करना चाहिये, ताकि पुल से प्रभावित होने वाले राहगीरों के लिये आवगमन सुरक्षित हो सके।

Next Post

विकास कार्यों में गुणवत्ता से न हो कोई समझौता : योगी

Wed Jul 23 , 2025
गोरखपुर, 23 जुलाई (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि विकास में लगने वाला पैसा जनता जनार्दन के टैक्स का है। इस पैसे का सही इस्तेमाल सुनिश्चित होना चाहिए और विकास कार्यों में क्वालिटी (गुणवत्ता) से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। योगी गोरखपुर नगर निगम परिसर में स्वच्छ […]

You May Like