रामगली बजरिया की यातायात समस्या को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

छतरपुर। शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर मंगलवार को व्यापारियों ने कलेक्टर की जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपा। रामगली बजरिया क्षेत्र के व्यापारियों ने बढ़ते अतिक्रमण और प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की।

व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि रामगली बजरिया की सड़क पहले से ही संकरी है। सड़क के दोनों ओर खड़े दोपहिया वाहन और दुकानदारों द्वारा सड़क तक फैलाया गया सामान यातायात में गंभीर बाधा उत्पन्न कर रहा है। इसके कारण न केवल वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, बल्कि पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों को असुविधा होने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

व्यापारियों ने प्रशासन को सुझाव दिया कि रामगली बजरिया क्षेत्र में स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की खाली शासकीय भूमि को साफ कर वहां व्यवस्थित पार्किंग स्थल विकसित किया जाए। उनका कहना है कि इससे सड़क पर खड़े वाहनों की समस्या दूर होगी और यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकेगी।

ज्ञापन में सड़क पर खड़े वाहनों को हटाने, अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित कार्रवाई करने तथा प्रस्तावित पार्किंग स्थल का संचालन नगर पालिका द्वारा किए जाने की मांग की गई। व्यापारियों ने प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर काशीराम सोनी, रवि सोनी, अश्वर सोनी, जितेंद्र रिछारिया, होश तिवारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Next Post

प्रेम प्रसंग को लेकर खूनी संघर्ष, पिता-पुत्र समेत तीन घायल

Tue Apr 28 , 2026
छतरपुर। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से सटे श्रीनगर थाना क्षेत्र के पवा गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी […]

You May Like