फॉर्च्यूनर कार पलटी, मालिक की मौत

ग्वालियर: तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते कार पलटी खा गई जिसमें वाहन मालिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन चालक घायल हो गया।
घटना सिरोल थाना क्षेत्र के हरिखेड़ा स्थित आरटीओ कार्यालय के पास की है। पुलिस ने जांच के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार के चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
सिरोल थाना प्रभारी गोविंद बंगोली ने बताया कि फॉरच्यूनर कार एमपी 07 बीसी 2242 आरटीओ कार्यालय के पास पलट गई जिसमें एक की मौत हो गई थी और वाहन चला रहा युवक घायल हो गया।

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वासुदेव यादव निवासी सौंसा ने नई फॉरच्यूनर खरीदी थी और पूजा कराकर वापस आ रहे थे। उनका चालक सोनू तोमर निवासी गायत्री विहार पिंटो पार्क कार को चला रहा था। उसे कहीं जाना था और वह वाहन को काफी तेज गति से लेकर आ रहा था, जिससे कार बेकाबू होकर पलट गई थी। हादसे में वासुदेव की मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

CMHO की कार्रवाई भोपाल में बिना अनुमति चल रहे क्लीनिक्स बंद

Sat Jun 7 , 2025
भोपाल:मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल कार्यालय द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई. जिले में बिना अनुमति संचालित क्लिनिक्स की जांच निरंतर की जा रही है. इस दौरान क्लिनिक्स के लाइसेंस की जांच की गई. शहर के सुंदर नगर, अशोका गार्डन में संचालित लाइफ केयर क्लिनिक में सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जारी […]

You May Like