
दमोह। शहर के व्यस्ततम मार्गों पर यातायात को सुगम बनाने के लिए यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, निरिक्षक आकांक्षा जोशी और स्टाफ द्वारा किल्लाई नाका से बस स्टैंड के बीच सड़क किनारे दुकानों के सामने खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।यातायात पुलिस के अनुसार शहर के मुख्य चौराहों और बाजार क्षेत्रों में आवाजाही पहले से ही मुश्किल है। इसके बावजूद कुछ लोग सड़क पर ही वाहन पार्क कर दे रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति बन रही है। इसी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।
इस पहल का दुकानदारों ने भी स्वागत किया है। कई दुकानदारों ने सहयोग करते हुए अपने यहां सिक्योरिटी गार्ड लगाकर ग्राहकों के वाहनों को दुकान के अंदर पार्क कराने की व्यवस्था शुरू कर दी है।यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें, ताकि यातायात व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों को परेशानी न हो।
