भिंड में कांग्रेस करेगी संगठन का विस्तार, हर वार्ड में 25 सदस्यीय कमेटी, कार्यकर्ता हर वार्ड में लोगों से संवाद करेंगे

भिंड: शहर में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन विस्तार का अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शहर के प्रत्येक वार्ड में 25 सदस्यीय कमेटियों के गठन की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिससे पार्टी की सक्रियता बूथ स्तर तक बढ़ाई जा सके। जिला कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित बैठक में संगठन विस्तार को लेकर रणनीति बनाई गई। इसमें तय किया गया कि वार्ड स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़कर मजबूत टीम तैयार की जाएगी।

इसके साथ ही मंडल स्तर पर भी कमेटियों का गठन किया जाएगा, जिससे संगठनात्मक ढांचा और प्रभावी बन सके। बैठक में बताया गया कि कार्यकर्ता हर वार्ड में घर-घर पहुंचकर लोगों से उनकी समस्याएं जानेंगे।पार्टी नेताओं का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सीधे तौर पर जानना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना है। कार्यकर्ता हर वार्ड में घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। नेताओं ने विश्वास जताया कि इस अभियान से कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा।

Next Post

शिक्षा और संस्कारों का केंद्र बना नवीन विद्या मंदिर व एनवीएम हॉस्टल

Tue Apr 14 , 2026
गुना: शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा नवीन विद्या मंदिर स्कूल और एनवीएम हॉस्टल आज गुना के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता और कड़े अनुशासन के कारण इस संस्थान ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस संस्थान की सबसे […]

You May Like