ट्रांसफार्मर की चिंगारी से गेहूं की फसल खाक

सतना: जिले की नागौद तहसील अंतर्गत अतरोरा कला और करहिया कला गांवों में शुक्रवार दोपहर आग लगने से गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खेत में लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण आग भड़की, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ।

आग लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बोरी, झाड़-झंखाड़ व अन्य स्थानीय साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। स्थिति गंभीर होने पर नागौद से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कई एकड़ में फैली गेहूं की पकी फसल जलकर राख हो चुकी थी। बताया गया कि किसान राजा भैया पटेल के खेत में सबसे अधिक नुकसान हुआ, जहां करीब 100 क्विंटल गेहूं नष्ट हो गया। अन्य किसानों की फसलें भी आग की चपेट में आई हैं।

नियमित जांच की मांग

घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई । बताया गया कि सर्वे कटे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की संभावना जताई गई है। इसी कड़ी में ग्रामीणों ने प्रशासन से ट्रांसफार्मरों की नियमित जांच और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Next Post

आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर हुए महेंद्र सिंह धोनी, संजू सैमसन संभालेंगे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी

Sat Mar 28 , 2026
चेन्नई | पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए 19वें सीजन का आगाज निराशाजनक रहा है। टीम ने शनिवार को आधिकारिक पुष्टि की कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ‘काफ स्ट्रेन’ (मांसपेशियों में खिंचाव) के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। […]

You May Like