
सीधी। स्थानीय गणेश स्कूल पड़रा में आज शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पद अलंकरण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को बैज प्रदान कर विद्यालय की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई। विद्यार्थियों ने अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए अनुशासन, नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गणेश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सहायक निदेशक अरुण ओझा रहे, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने की। प्रवक्ता राजकपूर चितेरा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयुष निगम को हेड बॉय तथा अंशिका शुक्ला को हेड गर्ल की जिम्मेदारी सौंपी गई। भूपेन्द्र जायसवाल को स्पोर्ट्स बॉय, अनुष्का शुक्ला को स्पोर्ट्स गर्ल, आदित्य तिवारी को डिसिप्लिन इंचार्ज बॉय, अभिजीत मिश्रा को
कल्चर इंचार्ज बॉय तथा प्राप्ति दुबे को कल्चर इंचार्ज गर्ल बनाया गया। वहीं अर्नव सिंह तोमर को एनसीसी हेड की जिम्मेदारी दी गई। विद्यालय के सतलुज हाउस की जिम्मेदारी कैप्टन प्रिंस कुमार शाह एवं वाइस कैप्टन माही सिंह बघेल को सौंपी गई। सरयू हाउस के कैप्टन शिवेश अग्रहरि एवं वाइस कैप्टन अंशिका गुप्ता, सरस्वती हाउस के कैप्टन हर्ष मिश्रा एवं वाइस कैप्टन मान्या द्विवेदी तथा गंगा हाउस के कैप्टन राज साहू एवं वाइस कैप्टन अंशिका गुप्ता को नियुक्त किया गया। मुख्य अतिथि सहायक निदेशक अरुण ओझा ने नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय में किसी पद का मिलना केवल सम्मान नहींए बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। एक अच्छा छात्र नेता अपने आचरण, अनुशासन और कार्यों से दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करता है। प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पद अलंकरण समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमताए आत्मविश्वास, अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ ऐसे अवसर प्रदान करना हैए जिनसे वे भविष्य में जिम्मेदार और कुशल नेतृत्वकर्ता बन सकें।
