5 घंटे कॉम्बिंग: गुंडे-बदमाशों की हुई धरपकड़ 

जबलपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की। 5 घंटे गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ हुई। टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गश्त के दौरान कई वर्षों से फरार 120 गैर म्यादी वारिटयों एवं 91 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 71 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कॉम्बिंग गस्त के दौरान 13 चाकू एवं 1 बका सहित 14 आरोपी पकड़े गये, एवं सार्वजनिक स्थान में शराब पीने पिलाने एवं अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 58 लीटर देशी एवं 134 पाव देशी शराब जप्त की गई। इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।

Next Post

अनियंत्रित बाइक खड़ी कार से टकराई, युवक की मौत

Sun Mar 1 , 2026
जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत शीतलपुरी बल्देवबाग में बीती रात सड़क किनारे खड़ी कार से अनियंत्रित बाइक टकरा गई जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शांति नगर गोहलपुर निवासी सत्येंद्र विश्वकर्मा (21) शनिवार रात करीब 12:10 बजे अपनी मोटर साइकिल क्रमांक एमपी […]

You May Like