दस्तावेजों की कमी के कारण उरूग्वे की टीम की उड़ान में देरी हुई

मेक्सिको सिटी, 15 जून (वार्ता) विश्व कप में अपने पदार्पण मैच से पहले मैक्सिको से अमेरिका के लिए उरुग्वे की राष्ट्रीय टीम को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) द्वारा उपलब्ध कराई उड़ान में आवश्यक दस्तावेजों की कमी के कारण देरी हुई। उरुग्वे टीम को रविवार को प्लाया डेल कारमेन स्थित अपने आधार शिविर से फ्लोरिडा के मियामी के लिए उड़ान भरनी थी।

महासंघ ने एक बयान में कहा, “उरुग्वे टीम को महासंघ के नियंत्रण से बाहर की समस्याओं के कारण मेक्सिको से प्रस्थान में देरी हुई है। टीम होटल में विश्राम कर रही है। फीफा द्वारा निर्धारित नया प्रस्थान समय शाम 4.15 बजे है।”

फीफा ने बाद में देरी का कारण बताते हुए जोर देकर कहा कि इस स्थिति के लिए एयरलाइन जिम्मेदार थी।

फीफा ने एक बयान में कहा, “मेक्सिको में एक एयरलाइन की अनुमति संबंधी त्रुटि के कारण, उरुग्वे की राष्ट्रीय टीम की कैनकन से मियामी के लिए उड़ान में देरी हुई।”

एयरलाइन ने असुविधा के लिए माफी मांगी है। फीफा देरी के दौरान उरुग्वे राष्ट्रीय टीम के साथ लगातार संपर्क में रहा और हवाई अड्डे और परिचालन भागीदारों के साथ मिलकर प्रक्रिया को तेज करने और टीम की यात्रा व्यवस्था में व्यवधान को कम करने में मदद की।

विश्व कप के ग्रुप एच में उरुग्वे, सऊदी अरब, केप वर्डे और स्पेन के साथ है ।

 

 

Next Post

यात्री वाहनों की बिक्री मई में 27.3 प्रतिशत बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर

Mon Jun 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 जून (वार्ता) घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की थोक बिक्री ने 4,38,854 इकाई के साथ मई महीने का नया रिकॉर्ड बनाया। वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मई में कंपनियों ने कुल 4,38,854 यात्री वाहन बेचे। यह एक साल पहले की 3,44,656 […]

You May Like