सीहोर। प्रमुख पेंशनर्स संघ ने पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव के नाम 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा.
जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल राठौर ने बताया कि एसोसिएशन ने जुलाई 2019 से केंद्रीय तिथि के अनुसार महंगाई राहत का नियमित भुगतान करने तथा बकाया एरियर का भुगतान करने की मांग की है. साथ ही उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्णय के अनुसार छठे वेतन आयोग के 32 माह के एरियर का 6 प्रतिशत ब्याज सहित भुगतान करने और सातवें वेतन आयोग के 27 माह के एरियर का भुगतान करने की मांग रखी गई. इस अवसर पर सिद्धुसिंह ठाकुर, एलएस सेन, नर्बदा प्रसाद खरे, शंकरलाल शर्मा, लखनलाल सेन, चन्दरसिंह ठाकुर, भगवानदास प्रजापति, केके झमटानी, दिनेश तिवारी, विश्वनाथ शर्मा, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, भगवती प्रसाद शर्मा, प्रहलादसिंह ठाकुर, भगतजी, मुन्ने भाई, राजेन्द्र गांधी, बीएस तोमर, मुरली शर्मा, महेश आर्य, दीनदयाल शंखवार, मुन्नालाल प्रजापति, सुधीर दुबे, विजय सिंह बिसौरिया, दिनेश जोशी, दिलीप राठौर, हेमन्त वल्लभ दुबे, प्रकाश देवगड़े, बेनी प्रसाद कुशवाह, अशोकदुबे, विजय भारद्वाज, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, बंशीलाल सोनी आदि मौजूद थे.
