जबलपुर: जबलपुर कृषि उपज मंडी में 5 कर्मचारियों की पदोन्नति होने पर पर सचिव सहित समस्त स्टाफ ने स्वागत कर बधाई प्रेषित की। मंडी सचिव आर के सैयाम ने बताया कि लगभग 20 से 25 वर्षों तक पद में रहने के बाद शासन की मंशा अनुसार मंडी बोर्ड प्रशासन द्वारा सहायक उप निरीक्षक पद पर कार्यरत 5 कर्मचारियों को उच्च पद प्रदान किए गए हैं।
जिसमें मिथिलेश चौहान, राकेश सैनी, राजेंद्र चौधरी, अनिल चौबे एवं श्रीमती मृदुलेश अहिरवार को सहा. उप निरीक्षक पद से मंडी निरीक्षक पद पर पदोन्नति हो गई है। मंगलवार को सभी कर्मचारियों को सचिव आर के सैयाम सहित समस्त स्टाफ ने फूल-माला से स्वागत कर बधाई प्रेषित की।
