जिले में ईडी की दबिश से मचा हड़कंप, दो ठिकानों पर चली कार्रवाई

सीधी। जिले में शुक्रवार अल सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया। ईडी की कार्रवाई शहर के शास्त्री नगर में एक स्टोन क्रेशर कारोबारी तथा कमर्जी थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव में स्वामी चरण सिंह के घर पर की गई। सुबह-सुबह केंद्रीय एजेंसी की टीम के पहुंचते ही संबंधित क्षेत्रों में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में लोग गतिविधियों पर नजर बनाए रहे।

सूत्रों के अनुसार ईडी के अधिकारी पूरी गोपनीयता के साथ कार्रवाई में जुटे रहे। टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की। इसके चलते कार्रवाई के उद्देश्य और जांच के दायरे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अधिकारियों द्वारा संबंधित दस्तावेजों और अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस का सहयोग भी लिया गया। कुछ घंटे चली इस कार्रवाई के दौरान संबंधित परिसरों में आने-जाने वालों पर भी नजर रखी गई।हालांकि देर शाम तक ईडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था, जिसके कारण कार्रवाई से जुड़े तथ्यों का खुलासा नहीं हो सका। जिले में केंद्रीय जांच एजेंसी की अचानक हुई दस्तक ने लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। अब सभी की निगाहें ईडी की आधिकारिक जानकारी और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Next Post

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कंजार्डा में रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Fri Jun 19 , 2026
नीमच। ‘प्रशासन आपके द्वार’ अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मनासा क्षेत्र के ग्राम कंजार्डा में गुरूवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर एवं रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही निराकरण कराया। कलेक्टर श्री चंद्रा ने दिए प्रमुख […]

You May Like