नवागत आरटीओ के पदभार संभालते ही युद्धस्तर पर शुरू हुआ काम

जबलपुर: मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के तहत हुए तबादलों में नर्मदापुरम की आरटीओ श्रीमती रिंकू शर्मा को जबलपुर संभागीय मुख्यालय स्थित आरटीओ कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुक्रवार को पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने लंबित मामलों के निराकरण की दिशा में तेज कार्रवाई शुरू कर दी है। विगत तीन माह से लंबित पड़ी फाइलों में तेजी लाई गई है, वहीं वर्षों से चल रहे पुराने प्रकरणों का भी प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जा रहा है। बस ऑपरेटरों और वाहन स्वामियों की दावा-आपत्तियों का निराकरण न्यायालय से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है, जिससे दोनों पक्षों में सहमति बन रही है।
दिसंबर से कार्य में पड़ रहा था प्रभाव
गौरतलब है कि पूर्व आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी के नवंबर में सेवानिवृत्त होने के बाद छतरपुर की आरटीओ मधु सिंह को जबलपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।अतिरिक्त प्रभार के चलते नियमित उपस्थिति नहीं हो पा रही थी, जिससे आवेदकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और पेंडेंसी बढ़ गई थी। नई नियुक्ति के बाद अब कार्यालय में नियमित व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Next Post

पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान

Wed Feb 25 , 2026
बुधनी। एक बार फिर पुलिस ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है. ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों ने त्वरित और साहसिक कार्रवाई करते हुए गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया. जिससे उसकी जान बच सकी. बीती रात नर्मदा नदी पुल के पास ड्यूटी पर तैनात गैंगमैन द्वारा […]

You May Like