मुंबई, 01 मई (वार्ता) महाराष्ट्र दिवस के के शुभ मौके पर निर्देशक संतोष डावखर ने फिल्म शहाजीराजे’ बनाने की घोषणा की है।
डावखर फिल्म्स के बैनर तले, और संतोष डावखर द्वारा लिखी और निर्देशन में बनायी जाने वाली फिल्म ‘शहाजीराजे’ का ऑफिशियल अनाउंसमेंट उसके जबरदस्त पहले पोस्टर के साथ किया गया। पोस्टर में शहाजीराजे का रॉयल, इंटेंस और शाही अवतार देखने को मिलता है, जो फिल्म के ग्रैंड स्केल की झलक देता है। यह फिल्म शहाजीराजे भोसले की शानदार जिंदगी की कहानी को बड़े पर्दे पर पहली बार लेकर आ रही है, जिसने ऑडियंस के बीच जबरदस्त क्यूरियोसिटी पैदा कर दी है।
इस मौके पर संतोष डावखर ने कहा, “महाराष्ट्र दिवस पर ‘शहाजीराजे’ अनाउंस करना हमारे लिए बहुत खास है। हमारे इतिहास में कई प्रेरणादायक व्यक्तित्व रहे हैं, लेकिन शहाजीराजे का स्थान बेहद महत्वपूर्ण है। यह फिल्म उनके विजन, विरासत और योगदान को अगली पीढ़ी तक गर्व से पहुंचाने की हमारी कोशिश है। हम हमेशा ऐसी कहानियां बताने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो हमारी संस्कृति और इतिहास से गहराई से जुड़ी हों।” फिल्म ‘शहाजीराजे’ साल 2027 में रिलीज होगी और इसे मराठी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम कुल 6 भाषाओं में पेश किया जाएगा, जिससे यह पूरे देश में बड़ी ऑडियंस तक पहुंचेगी।फिल्म में शहाजीराजे का किरदार कौन निभाएगा, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन इंडस्ट्री में चर्चा है कि साउथ का कोई बड़ा स्टार इस प्रोजेक्ट से जुड़ सकता है।

