मुंबई, 15 मई (वार्ता) स्वर्ण भंडार में तेज उछाल के कारण देश का विदेशी मुद्रा भंडार 08 मई को समाप्त सप्ताह में 6.295 अरब डॉलर बढ़कर सप्ताहांत पर 696.988 अरब डॉलर पर रहा। इससे पहले 01 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 7.79 अरब डॉलर घटकर 690.693 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 08 मई को समाप्त सप्ताह में स्वर्ण भंडार 5,637 अरब डॉलर बढ़कर 120.853 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 56.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 552.387 करोड़ रुपये हो गयी। इसमें अमेरिकी डॉलर के अलावा जापानी येन, यूरो और ब्रितानी पाउंड को भी शामिल किया जाता है जिनके मूल्य का आंकलन डॉलर के मुकाबले उनकी संदर्भ दर से होता है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.875 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 8.4 करोड़ डॉलर चढ़कर 18.873 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

