सिंगरौली : जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता तथा उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। टीम का कहना है कि जांच के दौरान कहीं भी कोई खामियां नही मिली है, सब ठीकठाक है। जबकि उपभोक्ता बताते हैं कि कई फिलिंग स्टेशनों में एयर मशीन की सुविधा नदारत हैं। चर्चा है कि जांच के नाम पर खानापूर्ति की है।
प्रभारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, नापतौल निरीक्षक एवं सेल्स ऑफिसर की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड देवसर स्थित विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की गई। संयुक्त टीम द्वारा देवसर फ्यूल किसान सेवा केंद्र, डागा, बरगवां, विकासखंड देवसर, मैसर्स महान फ्यूल डीजल पेट्रोल पंप, ओड़गड़ी, एवं मैसर्स अमरावती फिलिंग स्टेशन, बेटहाडाड़ का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक, डेंसिटी एवं माप की जांच की गई, जो सही पाए गए। पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं एवं आपातकालीन व्यवस्थाएं उपलब्ध पाई गईं तथा उपभोक्ताओं को डीजल एवं पेट्रोल की निर्बाध आपूर्ति की जा रही थी।
