मुख्यमंत्री ने सिखों के 10वें गुरू गोविन्द सिंह जी की जयंती के अवसर दी शुभकामनायें

रायपुर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिखों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोविन्द सिंह जी की 6 जनवरी को जयंती के अवसर पर सिख समाज सहित सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गुरु गोविंद सिंह जी आध्यात्मिक गुरू और निडर योद्धा भी थे। उन्होंने प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश लोगों को दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह जी के बताए रास्ते पर चलकर हम सभी को देश और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

Next Post

शाहिद कपूर की फिल्म देवा का टीजर रिलीज

Mon Jan 6 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म देवा टीजर रिलीज हो गया है। ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनी फिल्म देवा के दो दमदार पोस्टर्स ने पहले ही फैंस को देवा की इंटेंस दुनिया की झलक दी थी। इन पोस्टर्स में शाहिद का […]

You May Like