सिंगरौली में देर रात आरपीएफ टीम पर हमला, गश्त के दौरान अज्ञात लोगों ने किया अटैक

सिंगरौली: देर रात करीब 1:30 बजे गश्त के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। घटना गोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत रेलवे साइडिंग की बताई जा रही है, जहां आरपीएफ की टीम नियमित गश्त पर थी।

हमले के बाद आरपीएफ टीम स्थानीय थाने पहुंची और रात में ही मारपीट व हमले की शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही मोरवा एसडीओपी और गोरबी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।पुलिस अज्ञात हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ाई गई है

Next Post

खिरवा गांव में शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन ने की कार्रवाई

Thu Jan 8 , 2026
चितरंगी: तहसील दुधमनिया अंतर्गत ग्राम खिरवा में स्थित शासकीय भूमि आराजी क्रमांक 1444, रकबा 0.85 हेक्टेयर पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाया गया। यह कार्रवाई तहसीलदार की मौजूदगी में संपन्न हुई।प्रशासन के अनुसार उक्त शासकीय भूमि पर दुकान, मकान निर्माण एवं फसल लगाए जाने के कारण भूमि का […]

You May Like