नरसिंहपुर गया परिवार, घर में हो गई लाखों की चोरी 

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत कस्तूरी सिटी में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार नरसिंहपुर गया हुआ था।

पुलिस ने बताया कि मोहनलाल पटैल 48 वर्ष निवासी कस्तूरी सिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एसी का व्यापार करता है सुबह वह और उसका भाई भूषण पटैल अपने परिवार के साथ अपने गांव आमगाव बडा करेली जिला नरसिंहपुर गये थे उसके बड़े भाई भूषण पटेल ने गांव में अपने मोबाइल से जबलपुर वाले घर के कैमरे देखे तो बंद आ रहे थे फिर पड़ोसी दीपाली गुप्ता से फोन से बात कर लाईट है कि नहीं पूछा तो बताई कि कालोनी में लाईट चालू है, संदेह होने पर जबलपुर वापस आकर देखे घर के सामने गेट के ताले टूटे हुये थे घर के अंदर सामान अस्त व्यस्त पड़ा था अंदर रखी पेटी में रखे सोने के बाले, मंगलसूत्र, नथ, छोटी बालियां, कंगन, चांदी की 2 जोड़ी पायल, संतान सातें की 3 चूड़ी, 2 जोड़ी बिछिया, नगदी 90 हजार रूपये गायब थे उसके भाई भूषण पटैल ने उपर वाले अपने ब्लाक में जाकर चैक किया तो उनके यहां से सोेने का मंगलसूत्र, चैन, चांदी के 8  सिक्के, नगदी 80 हजार रूपये नहीं थे।कोई अज्ञात चोर घर मे घुसकर चोरी कर ले गया है।

Next Post

चोटिल सैम अयूब चैंपियंस ट्रॉफी से हुये बाहर

Fri Feb 7 , 2025
लाहौर 07 फरवरी (वार्ता) पाकिस्तान के बाएं हाथ के बल्लेबाज सैम अयूब टखने की चोट के कारण आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गये है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि अयूब दाएं टखने में लगी चोट से अच्छी तरह से उबर रहे हैं। वह अभी इंग्लैंड में हैं […]

You May Like