
देवास। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल शुक्रवार को देवास जिले के खातेगांव विधायक आशीष शर्मा के निवास पहुंचे। उन्होंने विधायक शर्मा की माताजी स्वर्गीय श्रीमती सुशीला गोविन्द शर्मा की अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।
