आबकारी विभाग की कार्रवाई, 22 प्रकरण दर्ज

सीधी।अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी संतोष सिंह के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षकों की टीम द्वारा 6 सितंबर से 9 सितंबर 2026 तक विभिन्न ग्रामों में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 22 प्रकरण कायम किए गए। कार्रवाई में कुल 67.23 लीटर मदिरा जब्त की गई।

इसमें 12.8 लीटर देशी मदिरा, 14.5 लीटर बीयर एवं 40 लीटर हाथभट्टी की कच्ची मदिरा शामिल है। इसके अतिरिक्त अवैध मदिरा निर्माण में प्रयुक्त 535 किलोग्राम महुआ लाहन भी जब्त किया गया। अभियान के दौरान जिले की 8 कंपोजिट मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया गया तथा मदिरा के 8 सैम्पल रासायनिक परीक्षण के लिए लिए गए। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान को आगे भी जारी रखने की जानकारी दी गई है।

Next Post

लहार के 5 युवकों को भेजा जेल, दतिया के भगुआपुरा में दबोचे गए थे

Fri Sep 11 , 2026
दतिया। भगुवापुरा पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे लहार के 05 युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। थाना भगुवापुरा, लांच, अतरेटा एवं थरेट पुलिस ने यह संयुक्त कार्रवाई की है। रात्रि में थाना भगुवापुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम रामपुरा खुर्द स्थित […]

You May Like

मनोरंजन