नयी दिल्ली, 05 मई (वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल के 48वें मुकाबले में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
यहाँ अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, ”पिच अच्छी लग रही है और दूसरी पारी में थोड़ी धीमी हो सकती है। इसी वजह से हम पहले बैटिंग करेंगे। मैं अपने गेंदबाजों को एडवांटेज देना चाहता हूं। यह एक अहम मैच है लेकिन आप प्वाइंट्स के बारे में नहीं सोच सकते हैं। इससे आपके ऊपर अनावश्यक दबाव आ जाता है। बस बेसिक सही कीजिए और रिजल्ट के बारे में ना सोचिए। मुझे लगता है कि हमने अच्छी बैटिंग और बॉलिंग की है। फील्डिंग में हम थोड़ा बेहतर कर सकते थे। ” लुंगी एन्गिडी की टीम में वापसी हो गई है।
चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, ”हम पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। पिच थोड़ी सूखी लग रही है और मुझे नहीं लगता है कि इसमें बहुत ज्यादा बदलाव होगा। पहले तीन मैचों के बाद हम हर एक डिपार्टमेंट में काफी सुधार कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि मोमेंटम इसी तरह से बना रहे। हम भले ही मैच नहीं जीते हैं लेकिन कुछ पॉजिटिव रहे हैं। हमारी गेंदबाजी काफी अच्छा कर रही है और बल्लेबाजी में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। पिछले मैच में जिस तरह का परफॉर्मेंस रहा, उसके बाद इस मैच में आते हुए हम बेहद खुश हैं। यह एक नया गेम है तो हम पूरी तरह से नया शुरूआत करना चाहते हैं। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि युवा खिलाड़ी आगे आकर जिम्मेदारी ले रहे हैं।” चेन्नई टीम में अकील हुसैन और गुरजपनीत सिंह की वापसी हुई है।
टीमें
चेन्नई की प्लेइंग XI : संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह।
दिल्ली की प्लेइंग XI : केएल राहुल (कीपर), पथुम निसंका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एन्गिडी, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और टी नटराजन।
