कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर सीएम डॉ यादव ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने परमवीर चक्र से सम्मानित वीर सैनिक कप्तान विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा कि कैप्टन विक्रम बत्रा का अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर कैप्टन विक्रम बत्रा शत्रुओं पर काल बनकर टूट पड़े और मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका अद्वितीय शौर्य और वीरता भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। डॉ मोहन यादव ने कहा कि कैप्टन विक्रम बत्रा का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।

Next Post

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 8,815 तीर्थयात्रियों का छठा जत्था जम्मू से रवाना

Tue Jul 7 , 2026
जम्मू, 07 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 8,815 तीर्थयात्रियों का छठा जत्था मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 8,815 तीर्थयात्री आज सुबह […]

You May Like