20 फुट की रोड पर अतिक्रमण कर बना दिया 5 फुट

सडक़ पर अतिक्रमण कर बना रहे मकान

जबलपुर: गोरखपुर क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा मकान को सडक़ तक कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण यहां आने- जाने वालों को काफी परेशानी का कामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत नगर निगम में करने के बाद भी अतिक्रमण कर निर्माण कार्य करने वालों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार आर्य समाज मंदिर के पीछे बस्ती कुम्हार मोहल्ला गोरखपुर में अनीता सोनकर और उनके पुत्र द्वारा अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जहां सडक़ पर अतिक्रमण करके कब्जा करके 20 फुट की सडक़ को 5 फुट कर दिया है।  जिसके कारण सडक़ पर आवागमन करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विरोध करने पर मिल रही धमकी
क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोगों द्वारा सडक़ पर अतिक्रमण करके मकान बनाने के लेकर विरोध किया गया तो अतिक्रमण करने वाले लोगों द्वारा धमकी दी जा रही है। जिसमें लोगों को यह कह दिया गया कि किसी को भी रोड से निकलने नहीं दिया जाएगा।
निगम आयुक्त से की थी शिकायत
स्थानीय निवासियों ने नगर निगम आयुक्त को इस संबंध में शिकायत करते हुए बताया था कि उक्त भवन के दस्तावेजों को देखा जाए कि अतिक्रमणकारी जितने में मकान का निर्माण कर रहे हैं, क्या उतने क्षेत्रफल का उनके पास लिखित प्रमाण है या नहीं एवं उक्त भूमि का वर्तमान में उसके बावजूद भी कब्जा धारक उक्त भूमि पर मकान बना रहा है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि निरीक्षण कर अतिक्रमण करने वालों से दस्तावेज जांच किए जाएं। जिससे आवागमन में होने वाली असुविधा का सामना न करना पड़े।

Next Post

विद्यालय मेंं चोरों का धावा

Sun Feb 2 , 2025
 जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुरी में चोरों ने धावा बोलते हुए कैमरे, डेस्क, प्रिंटिंग मशीन पार कर दी।    पुलिस के मुताबिक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुरी में प्राचार्य के पद पर पदस्थ राजकुमार बक्शी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों ने कक्षा 11 वीं […]

You May Like