विश्व बाघ दिवस पर विद्यार्थियों ने लगाए 250 पौधे, उमरीखेड़ा ईको पार्क में समझा वन्यजीव संरक्षण का महत्व

इंदौर: विश्व बाघ दिवस के अवसर पर इंदौर वनमंडल ने पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। देवगुराड़िया में डेली कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने करीब 250 पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं उमरीखेड़ा ईको पार्क में छात्रों को बाघ संरक्षण, जैव विविधता और जंगलों के महत्व पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई तथा नेचर ट्रेल के माध्यम से विभिन्न वनस्पतियों और वन्यजीवों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक पी.एन. मिश्रा और वनमंडलाधिकारी लाल सुधाकर सिंह ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, उनकी नियमित देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। वन विभाग का उद्देश्य युवाओं में प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और जनभागीदारी के माध्यम से संरक्षण के प्रयासों को मजबूत करना है।

Next Post

श्रद्धालुओं ने गुरु के प्रति अपनी आस्था व समर्पण व्यक्त किया

Thu Jul 30 , 2026
सिंगरौली : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को ग्राम नौगढ़ में पाँच घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ श्रद्धा, भक्ति व आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन संजय नापित द्वारा किया गया।प्रात: 5 बजे प्रारंभ हुए इस आयोजन में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं […]

You May Like