वर्मा के फोटो पर कालिख पोती, चप्पलों से पीटा

खंडवा। ब्राह्मण बेटियों पर दिए बयान पर घिरे IAS संतोष वर्मा के खिलाफ आक्रोश थमता नजर नहीं आ रहा है। गुरुवार को खंडवा में ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने संतोष वर्मा की फोटो पर कालिख पोतकर चप्पलों से पीटा।

महिलाओं ने कोतवाली थाना पहुंचकर नारेबाजी की और FIR दर्ज करने की मांग की है। इस दौरान भारी आक्रोश देखने को मिला। संतोष वर्मा पर एफआईआर की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी भी की गई है।

संपत्ति की जांच कराएं

सर्व ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने कहा कि ऐसे बयानबाज़ी करने वाले अधिकारी पर सख्त कार्रवाई हो, संपत्ति की जांच भी कराई जाए। ऑल इंडिया सर्विस कंडक्ट रूल के तहत विभागीय जांच की भी मांग उठाई। बता दें कि कल भी ब्राह्मण समाज समेत अन्य समाजों के लोग कोतवाली पहुंचे थे, जहां उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई थी।

आकर्षित महिलाओं का प्रभावी प्रदर्शन

महिलाओं ने मोर्चा संभालते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारी रचना तिवारी ने कहा है कि संतोष वर्मा पर जो भी केस आज तक चल रहे हैं वो सारे खोले जाएं और कार्रवाई की जाए। ब्राह्मण समाज हमेशा समाज हित में काम करता आया है इसलिए ऐसी टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आक्रोशित महिलाओं ने यहां तक कह डाला कि अगर संतोष वर्मा उनके सामने होते तो वो खुद उनकी पिटाई करते।

Next Post

लव जिहादी शहबाज का मकान तोड़ा त्रस्त युवती ने कर ली थी आत्महत्या 

Thu Nov 27 , 2025
खंडवा। जिले की हरसूद तहसील में लव जिहाद के आरोपी शाहबाज का घर बुलडोजर से रौंद दिया गया। जेसीबी के पंजे खौफ दिखा रहे थे, इस समय तमाशा देखने वाले और पुलिस, प्रशासन मौजूद था। ज्ञातव्य है कि अरबाज शाह नाम का युवक लंबे समय से एक युवती पर उत्पीड़न […]

You May Like