लव जिहादी शहबाज का मकान तोड़ा त्रस्त युवती ने कर ली थी आत्महत्या 

खंडवा। जिले की हरसूद तहसील में लव जिहाद के आरोपी शाहबाज का घर बुलडोजर से रौंद दिया गया। जेसीबी के पंजे खौफ दिखा रहे थे, इस समय तमाशा देखने वाले और पुलिस, प्रशासन मौजूद था।

ज्ञातव्य है कि अरबाज शाह नाम का युवक लंबे समय से एक युवती पर उत्पीड़न संबंधी दबाव बना रहा था। बार-बार उसे परेशान कर रहा था। इसी बीच परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली थी।

हरसूद छनेरा की स्थिति अब शांत

युवती की मौत से समाज में भारी विरोध उपज रहा था। युवती की मौत के बाद कुछ स्थान पर तनाव की स्थिति भी थी। जिले में योगी सरकार का स्टाइल पहली बार दिखा। आरोपी के मकान तबाह कर दिए। दरअसल खंडवा जिले के हरसूद थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह नगर परिषद और प्रशासन की संयुक्त टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में एक मकान पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

संगठनों ने किया था प्रदर्शन

यह मकान आरोपी अरबाज शाह का है, जिस पर एक युवती के उत्पीड़न का गंभीर आरोप है। मामले को लेकर पूर्व में क्षेत्र में तनाव की स्थिति भी बन चुकी थी। परिजनों व संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया गया था।

अतिक्रमण संबंधित कई नोटिस दिए थे

प्रशासन का कहना है कि संबंधित मकान शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया गया था। नियमानुसार मकान मालिक को पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन तय समय-सीमा में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई से पहले घर में रखा सामान सुरक्षित रूप से हटाकर अन्य स्थान पर रखवाया गया।

न्यायिक प्रक्रिया पूरी नहीं करने का आरोप

वहीं, आरोपी के परिजनों ने इस कदम को अनुचित बताया और कहा कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कोई कठोर निर्णय लिया जाना चाहिए। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।

Next Post

इंडेक्स मेडिकल कॉलेज पर ईडी की रेड, अकाउंट सेक्शन सील, मान्यता घोटाले की परतें खुलीं

Thu Nov 27 , 2025
इंदौर. मेडिकल कॉलेज मान्यता स्कैम की धनशोधन जांच में ईडी ने गुरुवार सुबह इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अकाउंट सेक्शन को सील कर दिया. टीम सुबह से परिसर में मौजूद है और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को […]

You May Like