नोम पेन्ह, 27 जुलाई (वार्ता) कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सशस्त्र संघर्ष चौथे दिन भी जारी रहने के कारण लगभग 80 हजार कंबोडियाई ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए अपने घरों से पलायन कर गये हैं। कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।
कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेता ने मीडिया को बताया , “तीन प्रांतों प्रीह विहियर, ओद्दार मींचे और पुरसात से पलायन करने वालों की संख्या 80 हजार हो गयी है।
उन्होंने बताया कि कुल 536 स्कूल बंद कर दिए गए हैं जिससे 1,30,000 छात्र प्रभावित हुए हैं।
आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को विवादित सीमा क्षेत्रों को लेकर कम्बोडियाई और थाई सैनिकों के बीच सशस्त्र संघर्ष शुरू होने के बाद से दोनों पक्षों के 30 से अधिक लोग मारे गए हैं तथा 1,00,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया गया है।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने तथा पहले गोलीबारी करने का आरोप लगाया है।
