गोविंदपुरा में चरस बेंचने की फिराक में तस्कर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई

भोपाल: क्राइम ब्रांच की टीम ने चरस तस्करी का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है. गोविंदपुरा सब्जी मंडी क्षेत्र में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए बड़ी मात्रा मादक पदार्थ जब्त किया है. आरोपी के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा.मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि इलाके में एक युवक अवैध मादक पदार्थ चरस अपने पास रखकर बेंचने की फिराक में है.

मौके पर पहुंची ने तस्कर को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की. पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम देव सोनी (29) निवासी कोलार रोड बताया. पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान 22.33 ग्राम चरस बरामद किया. साथ ही आरोपी के कब्जे से मोबाइल को भी अपराध से संबंधित साक्ष्य होने के कारण जप्त किया गया. क्राइम ब्रांच ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कार्रवाई की है.

Next Post

जनसुनवाई में फरियादी ने खाया जहर, कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप एफआईआर न होने से था आहत

Tue Dec 16 , 2025
विदिशा: कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नटेरन तहसील के एक युवक ने सबके सामने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की हालत बिगड़ते ही मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।प्राप्त जानकारी के […]

You May Like