जनसुनवाई में फरियादी ने खाया जहर, कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप एफआईआर न होने से था आहत

विदिशा: कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नटेरन तहसील के एक युवक ने सबके सामने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की हालत बिगड़ते ही मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नटेरन थाना क्षेत्र के निवासी अतुल पंथी गांव में हुए आपसी विवाद की शिकायत लेकर बीते कई दिनों से थाने के चक्कर काट रहे थे।

युवक का आरोप है कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई और थाना प्रभारी द्वारा गाली-गलौच भी की गई। इसी से आहत होकर वह जनसुनवाई में पहुंचा और धान में डालने वाली जहरीली दवा खा ली।घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

मामले के तूल पकड़ने पर नटेरन थाना प्रभारी भी विदिशा पहुंचे और अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया। वहीं गंजबासौदा एसडीओपी शिखा भालवी ने कहा कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि रामकली बाई नामक महिला द्वारा भी सुनवाई न होने की शिकायत सामने आई है। फिलहाल युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

Next Post

राजधानी भोपाल के प्रमुख मार्गों पर बनने वाले द्वार, विरासत से विकास के संकल्प की करेंगे सिद्धी: सीएम डॉ. यादव

Tue Dec 16 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर गुना जिले के म्याना रेलवे स्टेशन को सम्मानित किया है। म्याना स्टेशन को 9687 यूनिट विद्युत ऊर्जा की बचत के लिए राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

You May Like