भोपाल: राजधानी में आज सुबह ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। जुलूस अशोका गार्डन स्थित मस्जिद से शुरू होकर पूरे अशोका गार्डन क्षेत्र में भ्रमण करता हुआ पुनः मस्जिद पर समाप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और धार्मिक उत्साह के साथ नारे लगाए।
जुलूस में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़क भाग लिया। पूरे मार्ग पर शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की। वहीं दूसरा जुलूस शाम तीन बजे पुराने भोपाल क्षेत्र में निकाला जाएगा।
