बैंकॉक, 27 जुलाई (वार्ता/शिन्हुआ) थाईलैंड की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा ने रविवार को थाई सेना के सूत्रों के हवाले से कहा कि थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर आज भी गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं।
प्रसारणकर्ता ने कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह 6:40 बजे कंबोडियाई तोपखाने के गोले सुरिन प्रांत में एक नागरिक घर पर गिरे। स्थानीय समयानुसार सुबह 7:00 बजे तक भारी गोलीबारी की आवाज़ें छिटपुट रूप से सुनी गई।
कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों में गुरुवार को झड़पें शुरू हुई जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
