नर्मदा परिक्रमा वासियों की बस पलटी, एक श्रद्धालु की मौत; कई घायल

बड़वानी: नर्मदा परिक्रमा पर निकले श्रद्धालुओं से भरी बस मंगलवार सुबह खेतिया पाटी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में एक महिला की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए.हादसा सुबह लगभग 9 बजे हुआ. बस एमपी 13 – झेडपी- 7986 बायगौर गांव के आगे घाट क्षेत्र में उतराई और अंधे मोड़ के कारण असंतुलित होकर सड़क किनारे क्लीनर साइड पलट गई. बस में 50 से अधिक परिक्रमावासी सवार थे.बस पलटते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई. आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया.

दुर्घटना में सुगनबाई पति बद्रीसिंह, उम्र 63 वर्ष निवासी जामदा (जिला धार) की मौत हो गई. छह घायलों को मामूली चोटें होने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 56 को बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया. इनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है. गनीमत रही कि बस गहरी खाई में गिरने से बच गई, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी. सूचना मिलते ही खेतिया, पानसेमल, पाटी सहित बड़वानी पुलिस राहत दल भी घटनास्थल पहुंचा. जिला कलेक्टर जयती सिंह, पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर, एडिशनल एसपी धीरज बब्बर, विधायक श्याम बर्डे सहित प्रशासनिक अधिकारी भी स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू की निगरानी करते रहे.

घायलों को तुरंत उपचार
ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. क्रेन और कटर मशीन की सहायता से दो गंभीर रूप से फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया. सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र खेतिया भेजा गया, जहां कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा, किन्तु तुरंत व्यवस्था संभाल ली गई. शहर के युवाओं व निजी चिकित्सकों ने भी सेवा भावना से सहयोग किया. ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर साथियों सहित मौके पर पहुंचे और उपचार शुरू कराया. दुर्घटना में घायल यात्रियों में घिसीबाई यादव, चंदरसिंह यादव, भोलाराम पटेल, रामकुवरबाई, पुप्पाबाई, धनुबाई, सोहनबाई, सागरबाई, अमृतबाई, शंकुतला, प्रियल, संतोषबाई, शंभुसिंह, भेरूलाल, भुमिका, कृष्णाबाई, राजुबाई सहित कई श्रद्धालु शामिल हैं.

मार्ग की खामियां, हादसे का कारण
खेतिया पाटी मार्ग नया बना है, लेकिन इसमें अंधे मोड़ होने से वाहन अक्सर असंतुलित हो जाते हैं. हादसे वाला मोड़ भी इसी वजह से संवेदनशील बताया जा रहा है. परिक्रमा वासी इंदौर जिले के बेटमा व आसपास के गांवों से 29 अक्टूबर को यात्रा पर निकले थे. सोमवार रात वे बड़वानी में रुके थे और सुबह खेतिया की ओर रवाना हुए थे

Next Post

बेलगाम कॉलेज बस की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त घायल

Sat Nov 1 , 2025
इंदौर: एमजी रोड क्षेत्र में देर शाम एक भीषण सडक¸ हादसे में कॉलेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर […]

You May Like