
भोपाल: बीएचईएल इंटर यूनिट एथलेटिक्स टूर्नामेंट 2025 का आज बीएचईएल, भोपाल स्पोर्ट्स क्लब में उत्साहपूर्वक शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक एवं प्रमुख पी.के. उपाध्याय ने बीएचईएल ध्वज फहराकर किया।
इस अवसर पर विपुल अग्रवाल, महाप्रबंधक (एमएम) एवं अध्यक्ष, बीएचईएल स्पोर्ट्स अथॉरिटी; गौतम मजूमदार, महाप्रबंधक (सीएमजी, पीएमजी, सीसी एवं डीटीजी); आर.के. अग्रवाल, महाप्रबंधक (एसओएम); एस.के. महाजन, महाप्रबंधक (टीजीबी–इंजीनियरिंग सर्विसेस एवं एमएम); रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स एवं टीसीबी–मैन्युफैक्चरिंग, कमर्शियल एवं मेंटेनेंस); तथा टी.यू. सिंह, महाप्रबंधक (एचआर) उपस्थित रहे।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में बीएचईएल की नौ इकाइयों जगदीशपुर, बेंगलुरु, हरिद्वार, हैदराबाद, तिरुमायम, त्रिची, रानीपेट, भोपाल और झांसी की टीमें भाग ले रही हैं।
अपने संबोधन में श्री उपाध्याय ने कॉर्पोरेट प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भोपाल इकाई के लिए इस प्रतियोगिता की मेजबानी करना गौरव की बात है। उन्होंने आयोजन टीम के प्रयासों की सराहना की और टीम भावना तथा स्वास्थ्य पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर उन्होंने टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण किया और प्रतिभागियों से कहा कि खेल भावना को कार्यस्थल पर भी बनाए रखें और उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करें।
अन्य वक्ताओं, जिनमें विपुल अग्रवाल और टी.यू. सिंह शामिल थे, ने खेलों के माध्यम से शारीरिक व मानसिक विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह का समापन शेखर चंद्र धरूआ द्वारा मशाल प्रज्ज्वलन और एथलीटों को शपथ दिलाने के साथ हुआ।
