
भोपाल।राजधानी में छात्राओं को टारगेट कर रेप करने वाले मामले में सोमवार 28 अप्रैल को एक नई कड़ी जुडी है, जिसमें मुख्य आरोपी फरहान ने अपने घर में भी एक छात्रा के संग ज्यादति की थी. जिसकी खबर उसकी बड़ी बहन को भी थी.वही दूसरे आरोपी अली ने भी जून 2024 में अपने बड़े भाई और माँ की मौजूदगी में अपने ही घर पर एक अन्य नाबालिक छात्र का रेप किया था.जांच में यह बातें सामने आने के बाद अब पुलिस दोनों के परिवारों की भूमिका की जांच कर ही है। पुलिस द्वारा आरोपी अली को 28 अप्रैल सोमवार को निजामुद्दीन कॉलोनी से हिरासत में लिया गया था, जहा वह अपनी महिला मित्र के घर छुपा हुआ था।
अली समेत तीनो आरोपियों का बागसेवनिया थाने के सामने जुलूस निकाला गया। जिसके बाद सभी को पुलिस ने भोपाल कोर्ट में पेश किया। जहा पुलिस द्वारा आरोपियों की रिमांड मांगी गई है। इससे पहले मुख्य आरोपी फरहान बीते तीन दिन से पुलिस की रिमांड पर था। सोमवार को उसकी रिमांड अवधि खत्म हुई है। इसी की निशानदेही पर साहिल और अली की गिरफ्तारी की गई। पुलिस द्वारा की गई जांच में यह बात सामने आयी है, की यह गिरोह विगत 4 वर्ष से सक्रीय था. जो की हुक्का लाउंज, पब और कॉलेजों में लड़कियों को टारगेट कर फांसने का काम करते थे। फरहान के बाद गिरोह का दूसरा मुख्य किरदार साहिल खान था। साहिल ने पिछले डेढ़ साल के भीतर दो अलग-अलग ठिकानों पर डांस क्लास का संचालन किया है।
ओल्ड सुभाष नगर में डिलाइट नाम से उसकी डांस क्लास थी। आलम खान नाम के व्यक्ति के घर में आरोपी अपनी डांस क्लास संचालित करता था। डांस सिखाने के लिए 10 हजार रुपए महीने का किराया देता था। आलम के मुताबिक साहिल ने चार महीने पहले अचानक कोचिंग का संचालन बंद कर दिया।
राजधानी के शासकीय जेपी अस्पताल में आरोपी फरहान और साहिल को पुलिस मेडिकल के लिए पहुंची जहा शासकीय काम में बाधा डालते हुए विश्व हिन्दू संगठनों द्वारा हंगामा एवं विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसको मद्देनजऱ रखते हुए पुलिस को दोनों आरोपियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए बिना मेडिकल कराए ही वापिस ले जाना पड़ा जिसके बाद अब आरोपियों का मेडिकल किसी अन्य अस्पताल में किया जाएगा
