नशे की हालत में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे चला ड्रामा 

भोपाल। राजधानी भोपाल के भारत टॉकीज़ चौराहे के पास सोमवार 28 अप्रैल को नशे की हालत में युवक मोबाइल टावर चढ़ गया, टावर की ऊचाई लगभग 80 फ़ीट थी. उस युवक को चढ़ते देख आस-पास के लोगों के होश उड़ गए, वह युवक करीब 1 घंटा उस टावर पर चढ़ा रहा जिससे आस पास काफी भीड़ जमा हो गई. इसके बाद पुलिस और नगर निगम की टीम सुचना मिलने पर आई और युवक को रेस्क्यू कर नीचे उतारा गया मंगलवारा थाना के टीआई अजय सोनी के मुताबिक, युवक सुलोचन के नशे में था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह कहां का रहने वाला है। पुलिस को उसके पास से सुलोचन बरामद हुआ है।

Next Post

खालसा कॉलेज ने जीता पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी का खिताब

Mon Apr 28 , 2025
नयी दिल्ली 28 अप्रैल (वार्ता) मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने श्याम लाल कॉलेज को कांटे की टक्कर में पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से पराजित कर पीएसपीबी चौथे बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग खिताब जीत लिया है। महिला वर्ग का खिताब दिल्ली यूनिवर्सिटी एल्युमिना ने […]

You May Like